डिंडौरी| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई डिंडौरी द्वारा शरद पूर्णिमा ,भगवान वाल्मीकि की जयंती एवं जैन राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर डिंडौरी इकाई के द्वारा सेवा कार्य किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा वृद्ध आश्रम ,धर्मशाला एवं जिला अस्पताल में फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख प्रो. विकास जैन, नगर अध्यक्ष ,नगर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विद्यार्थियो द्वारा सेवा कार्य किया गया जिसमें डिंडौरी नगर के नगर मंत्री सुश्री शिल्पा बर्मन सह, मंत्री ऋषभ ,सह मंत्री राजा झरिया दीपक, झारिया, शिवानी बर्मन, आरती एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे प्रो. विकास जैन के द्वारा बताया गया कि इस त्रिवेणी के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अपनी सेवा कार्यों की आहुति देकर पर्व को मनाया गया। विद्यार्थी परिषद सदैव ही सेवा कार्यकर्ता आ रहा है ज्ञान शील एकता के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जब भी देश को आवश्यकता पड़ती है तत्पर होकर सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ सेवा भाव के साथ अपनी सहभागिता निभाते हैं वह समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं एवं आगे आकर सेवा कार्य करते हैं।