डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिला कांग्रेस कमेटी की विकास खोजो यात्रा पलकी ग्राम पंचायत पहुंची, जहां पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी रेवा पांडे, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह, मंडलम शाहपुर अध्यक्ष विक्की खान ने दूरबीन रखकर भाजपा सरकार के 18 साल के विकास को खोजा लेकिन विकास कहीं नहीं मिला। ग्राम पंचायत पलकी के ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार की विकास यात्रा पूरी तरह से बकवास यात्रा है।सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार शासकीय राशि, अधिकारियों, कर्मचारियों का उपयोग विकास यात्रा में कर रही है।
ग्राम पलकी में नल जल योजना के माध्यम से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, स्कूल में पढ़ रही छात्राएं ,छात्रों, एवं माताओं, बहनों, बुजुर्ग को दो 2 किलोमीटर दूर से सिर में पानी रखकर लाना पड़ रहा है, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के द्वारा 2016 में पलकि से डिंडोरी सड़क मार्ग के लिए भूमि पूजन भी किया गया था लेकिन आज तक वहां पर किसी प्रकार का भी निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हुआ है। विकास यात्रा में बिना शासकीय स्वीकृति, बिना प्रस्ताव के भूमि पूजन कराये जा रहें हैं। विकास यात्रा में शासकीय कर्मचारीयों से जनता को एकत्र कराया जा रहा है। और भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी नेतागिरी को चमकाने के लिए यात्रा में घूम रहे हैं। ग्राम वासियों ने भी क्षेत्र में पानी की असुविधा, सड़कों का अभाव एवं अन्य परेशानियों से अवगत कराया। विकास खोजो यात्रा सभा का संचालन ब्रजेंद दीक्षित ने किया विकास खोजो यात्रा में कंधी लाल नामदेव, विजय झारिया, बसंत बनवासी, कपूर बनवासी, सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Contents
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिला कांग्रेस कमेटी की विकास खोजो यात्रा पलकी ग्राम पंचायत पहुंची, जहां पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी रेवा पांडे, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि गिरवर सिंह, मंडलम शाहपुर अध्यक्ष विक्की खान ने दूरबीन रखकर भाजपा सरकार के 18 साल के विकास को खोजा लेकिन विकास कहीं नहीं मिला। ग्राम पंचायत पलकी के ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार की विकास यात्रा पूरी तरह से बकवास यात्रा है।सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार शासकीय राशि, अधिकारियों, कर्मचारियों का उपयोग विकास यात्रा में कर रही है।ग्राम पलकी में नल जल योजना के माध्यम से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, स्कूल में पढ़ रही छात्राएं ,छात्रों, एवं माताओं, बहनों, बुजुर्ग को दो 2 किलोमीटर दूर से सिर में पानी रखकर लाना पड़ रहा है, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के द्वारा 2016 में पलकि से डिंडोरी सड़क मार्ग के लिए भूमि पूजन भी किया गया था लेकिन आज तक वहां पर किसी प्रकार का भी निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हुआ है। विकास यात्रा में बिना शासकीय स्वीकृति, बिना प्रस्ताव के भूमि पूजन कराये जा रहें हैं। विकास यात्रा में शासकीय कर्मचारीयों से जनता को एकत्र कराया जा रहा है। और भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी नेतागिरी को चमकाने के लिए यात्रा में घूम रहे हैं। ग्राम वासियों ने भी क्षेत्र में पानी की असुविधा, सड़कों का अभाव एवं अन्य परेशानियों से अवगत कराया। विकास खोजो यात्रा सभा का संचालन ब्रजेंद दीक्षित ने किया विकास खोजो यात्रा में कंधी लाल नामदेव, विजय झारिया, बसंत बनवासी, कपूर बनवासी, सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।