विकासखंड समनापुर अंतर्गत वन ग्राम बीतल बहरा का मामला….
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिले में गर्मी शुरू होते ही जगह-जगह पानी की समस्या होने लगी है। जलस्रोत सूखने लगे हैं।यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो इसके गंभीर परिणाम जनता को भुगतने पड़ेंगे जिसे लेकर ग्रामीणों में में भारी आक्रोश है। दरअसल विकासखंड समानापुर के ग्राम खाम्हा के पोषक ग्राम बीतलबहरा वन ग्राम के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपकर जल—संकट से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों के द्वारा दिए गए मांग पत्र में में उल्लेख किया गया है कि पोषक ग्राम बीतलबहरा में एक हैण्डपंप है जिसमें नल मोटर लगाया गया है जो आए दिन खराब हो जाता है जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए खासी दिक्कत सामना करना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नल—जल योजन के तहत घर—घर नल कनेक्शन कराए जाने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए होने वाली समस्या से निजात मिल सके।

Contents
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिले में गर्मी शुरू होते ही जगह-जगह पानी की समस्या होने लगी है। जलस्रोत सूखने लगे हैं।यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो इसके गंभीर परिणाम जनता को भुगतने पड़ेंगे जिसे लेकर ग्रामीणों में में भारी आक्रोश है। दरअसल विकासखंड समानापुर के ग्राम खाम्हा के पोषक ग्राम बीतलबहरा वन ग्राम के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपकर जल—संकट से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की है।ग्रामीणों के द्वारा दिए गए मांग पत्र में में उल्लेख किया गया है कि पोषक ग्राम बीतलबहरा में एक हैण्डपंप है जिसमें नल मोटर लगाया गया है जो आए दिन खराब हो जाता है जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए खासी दिक्कत सामना करना पड़ रहा है।जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नल—जल योजन के तहत घर—घर नल कनेक्शन कराए जाने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए होने वाली समस्या से निजात मिल सके।

