◆ चिरौंजी लाल चन्द्रोल भारतीय किसान संघ के विकास खण्ड अध्यक्ष बने:-
डिंडौरी/मेंहदवानी(रामसहाय मर्दन)| भारतीय किसान संघ विकास खण्ड मेंहदवानी में भगवान बलराम जयंती तिलक वंदन कर मनाया साथ ही मेंहदवानी इकाई का निर्वाचन कार्यक्रम मेंहदवानी में सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिला डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस निर्वाचन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के मेंहदवानी विकास खण्ड अध्यक्ष के रूप मे चिरौंजी लाल चन्द्रोल को चुना गये ,साथ ही कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें,उपाध्यक्ष राम प्रमोद साहू,सुखदेव साहू,सहदेव साहू,मंत्री प्रभुराम साहू,कार्यालय मंत्री गुलाब भवेदी,कोषाध्यक्ष खूबचंद साहू,रामलाल सारथी आदि किसानों की उपस्थिति रही।बैठक के दौरान 15 सितम्बर को ज्ञापन दिवस पर जानकारी दिया और जिले के सातो विकास खण्ड में ज्ञापन दिया जाएगा। और किसानो के समस्या पर चर्चा भी किया गया।