नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और वार्ड पार्षद सरस्वती हरिहर पारासर ने वार्ड क्रमांक 15 में सड़क बनाने एवं घाट निर्माण करने कलेक्टर से की मांग….
डिंडौरी| आज सुबह-सुबह कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा शांति नगर स्थित मुक्तिधाम व बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। जहां नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और वार्ड पार्षद सरस्वती हरिहर पारासर के स्थानीय लोगों को होने वाली समस्या से अवगत कराया गया। वार्ड पार्षद हरिहर पारासर ने कलेक्टर महोदय से शांति नगर स्थित पुरानी डिंडौरी की मुक्तिधाम में शव स्नान के लिए अलग घाट बनाने की मांग रखी गई साथ ही वार्ड क्रमांक 15 में मुख्य मार्ग से लेकर बिरसा मुंडा स्टेडियम तक सड़क निर्माण का आग्रह किया गया।


