डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| अमरपुर विकासखंड के ग्राम रमपुरी के मां नर्मदा स्पोर्ट्स खेल मैदान में आज दिन रविवार को केवलारी और रामपुरी के बीच रमपुरी प्रीमियर लीग( RPL)का फाइनल क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला गया। जहां रमपुरी की टीम के द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 287 रन 3 विकेट पर बनाया, बल्लेबाज अनिल के द्वारा 126 रन और डब्लू ने 95 रन की शानदार पारी खेली।
वही रनों की पीछा करने उतरी टीम केवलारी ने सिर्फ 156 रन पर आल आउट हो गई। रमपुरी शानदार गेंदबाजी राहुल मिश्रा ने करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए। विजेता टीम को रामपुरी सरपंच के द्वारा नगद 15000 एवं ट्राफी टीम कप्तान अखलेश मिश्रा को प्रदान किया गया मैन ऑफ द सीरीज राहुल मिश्रा मिली। वही उपविजेता टीम केवलारी को नगद 7000 एवं ट्राफी कप्तान विकास को जनपद सदस्य बारोतिया के द्वारा प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कृष्ण कुमारी बरोटिया, सरपंच शांति बाई, उपसरपंच सैम सिंह परस्ते, मुड़िया कला उप सरपंच सूरज सिंह बहेरा सरपंच हरीश धुर्वे , एवं विनोद तिवारी , पवन साहू उपस्थित रहे।




