सार्थक एप में आनलाईन एक्टिविटी दर्ज करना अनिवार्य कलेक्टर…
डिंडौरी|प्रशासनिक कसावट तेज करते हुए डीएम ने अधिकारियों को आदेशित किया है कि सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति देने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित सार्थक एप पर आनलाईन एक्टिविटी पूरे दिन की कार्यशैली दर्ज करना अनिवार्य है। सार्थक एप में एक्टिविटी में फोटो सहित अपने किऐ गए कार्य को प्रतिदिन दर्ज करना अनिवार्य है। पूरे मध्यप्रदेश में आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति 136274 कर्मचारियों और अधिकारियों में आज 100630 कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज गई।
वहीं डिंडौरी जिले में आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति 49 विभागों में 7144 कर्मचारियों एक्टिव है उसमें 6400 कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की। वहीं आज 766 सबसे कम कर्मचारियों अनुपस्थिति रहे। आज की उपस्थिति शिक्षा विभाग में सबसे अधिक 4268 शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं पंचायत विभाग में आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति में बढोतरी दर्ज की गई। महिला एवं बाल विकास में भी उपस्थिति बढ़ती नजर आई। स्वास्थ्य विभाग में भी आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज बढ़ा हैं। सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या सिंह के आदेश से भृष्टाचारियों और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या सिंह ने स्पष्ट उल्लेख किया है कि सार्थक एप पर उपस्थिति के साथ अपनी एक्टिविटी भी सार्थक एप पर दर्ज करना अनिवार्य है जिससे उनके कार्य का अवलोकन किया जा सकें। और सभी विभागों के अधिकारियों को भी सार्थक एप में आनलाईन निगरानी के आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें इस शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सार्थक एप पर उपस्थिति के आधार पर माह मार्च का वेतन जनरेट होगा।
