डिण्डौरी:- कांग्रेसियों ने मनाया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती….

डिण्डौरी:- कांग्रेसियों ने मनाया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती….

डिण्डौरी/अमरपुर| महात्मागांधी और आदर्श राजनेता और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में मनाया गया।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गांधी जी के तैल चित्र और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। वहीं युवा कांग्रेस जिला सचिव संदीप शाह परस्ते ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए थे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी। विधायक प्रतिनिधि प्रदीप बनवासी अपने उद्बोधन में गांधी जी को त्याग, तपस्या, सत्य, अहिंसा मूर्ति निरुपित किया गया वहीं शास्त्री को एक सफल प्रधानमंत्री बताया गया और मंडलम अध्यक्ष हाजी शाहिद तुर्क द्वारा भी देश के दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

 

editor

Related Articles