– जनपद पंचायत द्वारा जांच में दोषी पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)|समनापुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पिपरिया में वर्षो से पदस्थ सचिव समर सिंह परस्ते जो अपने कारनामों के लिए चर्चित रहे जिनके द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरे लगातार प्रकाशित कर उजागर किया गया था वही जनपद स्तरीय जांच टीम ने मामले की जाँच करते हुए जिला पंचायत को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। जिसके आधार पर सचिव को निलंबित करते हुए जनपद पंचायत में अटैच किया गया है। गौरतलब यह है कि ग्राम पंचायत पिपरिया में पदस्थ रहे सचिव के द्वारा मनरेगा,पीएम आवास, सीसी सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किया गया है यदि आने―वाले दिनों और भ्रष्टाचार के मामलो का खुलासा हो सकता है…..।