डिंडौरी| संत बालकदास त्यागी आश्रम नर्मदा तट केवलारी (किसलपुरी) विगत दिन बुधवार से नो दिवसीय अखण्ड रामधुन का आयोजन किया गया था जहां केवलारी, किसलपुरी के साथ हजारो गांव के भक्त केवलारी त्यागी आश्रम के नो दिवसीय रामधुन में पहुँच धर्मलाभ अर्जित किया। नर्मदा तट त्यागी आश्रम का माहौल भक्तिमय रहा आज दिन शनिवार को रामधुन का हवन, पूर्णाहुति, कर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां गाँव सहित आसपास के दर्जनों गाँव के लोग पहुँच रामधुन का धर्मलाभ अर्जित कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये। बता दे कि संत बालकदास नर्मदा तट त्यागी घाट केवलारी में स्थित जहां पिछले कई वर्षों से संत बालक दास महाराज द्वारा कठिन तप किया जा रहा है और यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भंडारे खिलाया जाता है। कई वर्षों से यहां लगातार प्रतिदिन भव्य भंडारा चल रहा है यहां ग्राम केवलारी सहित आसपास गाँव के लोगो की की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।


