डिंडौरी| राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र धूमकेती ने बताया कि बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर के दिन 5 सामाजिक कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकारों की मांग हेतु जनप्रतिनिधियों से सवाल पर राजनैतिक द्वेषपूर्णता से गिरफ्तारी तथा FIR वापसी की मांग हेतु तथा पारा झाबुआ मध्यप्रदेश में राजनीति पोषित आदिवासी समुदाय द्वारा भड़काऊ भाषण देकर समुदाय के बीच तनाव पूर्ण स्थिति पैदा कर राजनीतिक साज़िश रोकने की मांग कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन है। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे जिला सदस्यता प्रभारी कुंजन पाराशर, जिला मीडिया प्रभारी दीपक चौहान, नितेश पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।