डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के युवा पत्रकार और जनपद सदस्य संतोष चंदेल ने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान जैसा पुनीत कार्य किया। उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
संतोष चंदेल लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और पत्रकारिता के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी लगातार योगदान दे रहे हैं। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और युवाओं से भी ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है और यह किसी की जान बचा सकता है। अगर हम सभी समय-समय पर रक्तदान करें तो कभी भी किसी को रक्त की कमी से जान न गंवानी पड़े।” उनके इस कदम से समाज में सकारात्मक संदेश गया है और यह उदाहरण आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।



