डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण ने पंचायत निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को जनपद पंचायत समनापुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के लिए भोजन, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, प्रकाश तथा विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। जिससे पंचायत निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

