जबलपुर। पुलिस ने 3 किलो गांजा, 60 लीटर कच्ची शराब सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी बृजकिशोर गौड से 60 लीटर कच्ची शराब एवं 1 किलो गांजा और शेरा बरकडे से 2 किलो गांजा जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे जब्त किया के सम्बंध में शेरा गौड से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी बरेला प्रमोद साहू ने बताया कि 2 अप्रैल की देर रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हिनौतिया भोई निवासी ब्रजकिशोर उर्फ किशोरी गौड अपने घर के सामने डिब्बो में कच्ची शराब रखे हुये कहीं जाने की फिराक में खडा है।
सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति 4 डिब्बे रखे घर के सामने खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम ब्रजकिशोर गौड उर्फ किशोरी उम्र 27 वर्ष निवासी हिनौतिया भोई बताया तलाशी लेने पर एक पैकिट में मादक पदार्थ गांजा एवं 4 डिब्बो में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 1 किलो गांजा होना पाया गया जिससे उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त गांजा गॉव के शेरा बरकडे से खरीदना बताया।
तत्काल हिनौतिया भेाई में शेरा बरकडे के घर दबिश दी घर के सामने शेरा बरकडे खडा दिखा जो पुलिस को देखकर छिपने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम शेरा बरकडे उम्र 65 वर्ष निवासी हिनौतिया भाई बताया जो तलाशी लेने पर 2 पैंकिटो मे मादक पदार्थ गांजा रखे मिला।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप शेण्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की संयुक्त टीम द्वारा 2 आरोपियेां को गिरफ्तार कर 3 किलो गांजा एवं 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी है।
उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र कसाना, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मुकुल गौतम, आशुतोष मिश्रा, राजेश मिश्रा और थाना बरेला के उप निरीक्षक केपी झारिया, उप निरीक्षक व्हीडी द्विवेदी, उप निरीक्षक अशोक दुबे एवं सहयक उप निरीक्षक सुरेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

