कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि अब जनसेवा से सुराज अभियान नगरी क्षेत्रों में भी होगा..
8 जनवरी को कामधेनु कार्यक्रम के तहत मेंहदवानी में लगेगा पशु मेला शिविर….
कलेक्टर विकास मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया…
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि डिंडोरी जिले के ऐसे नागरिक जो आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में सेवाएं दे रहे हैं या दे चुके हैं उनके या उनके परिवार वालों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन का नंबर 78798 49830 होगा। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके वे अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा 48 घंटे के अंदर उनकी शिकायत या समस्याओं का निराकरण कर उनको अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से फौजी अफसर से भी बात की जाएगी। कलेक्टर विकास मिश्रा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित पत्रकार गण मौजूद थे।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि 8 जनवरी को विकासखंड मेंहदवानी में कामधेनु कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कामधेनु कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, दुग्ध संघ, कृषि विभाग और ग्रामीण आजीविका मिशन को शामिल किया गया है। कामधेनु कार्यक्रम में विभिन्न नस्लों की गायों का रैंप वॉक कराया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। गोबर से बने उत्पाद जैसे गमले, दिए, वर्मी कंपोस्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दुग्ध संघ द्वारा मिलावट की जांच करने की विधि से पशुपालकों को अवगत कराया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा उन्नत किस्म के चारे के बारे में जानकारी दी जाएगी। आजीविका मिशन के द्वारा दूध से बने विभिन्न उत्पादों जैसे दूध, दही,खोवा और मिठाई की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल जनसेवा से सुराज अभियान की सफलता को देखते हुए अब नगरीय क्षेत्रों में भी यह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जन सेवा से सुराज अभियान के तहत 8 जनवरी को नगर पंचायत शहपुरा और 10 जनवरी को नगर पंचायत डिंडोरी में सफाई कार्यक्रम, हितलाभ का वितरण और स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने इस अभियान में सभी नागरिकों में शामिल होने की अपील की है।
Contents
कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि अब जनसेवा से सुराज अभियान नगरी क्षेत्रों में भी होगा..8 जनवरी को कामधेनु कार्यक्रम के तहत मेंहदवानी में लगेगा पशु मेला शिविर….कलेक्टर विकास मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया…डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि डिंडोरी जिले के ऐसे नागरिक जो आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में सेवाएं दे रहे हैं या दे चुके हैं उनके या उनके परिवार वालों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन का नंबर 78798 49830 होगा। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके वे अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा 48 घंटे के अंदर उनकी शिकायत या समस्याओं का निराकरण कर उनको अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से फौजी अफसर से भी बात की जाएगी। कलेक्टर विकास मिश्रा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित पत्रकार गण मौजूद थे।कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि 8 जनवरी को विकासखंड मेंहदवानी में कामधेनु कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कामधेनु कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, दुग्ध संघ, कृषि विभाग और ग्रामीण आजीविका मिशन को शामिल किया गया है। कामधेनु कार्यक्रम में विभिन्न नस्लों की गायों का रैंप वॉक कराया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। गोबर से बने उत्पाद जैसे गमले, दिए, वर्मी कंपोस्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दुग्ध संघ द्वारा मिलावट की जांच करने की विधि से पशुपालकों को अवगत कराया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा उन्नत किस्म के चारे के बारे में जानकारी दी जाएगी। आजीविका मिशन के द्वारा दूध से बने विभिन्न उत्पादों जैसे दूध, दही,खोवा और मिठाई की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल जनसेवा से सुराज अभियान की सफलता को देखते हुए अब नगरीय क्षेत्रों में भी यह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जन सेवा से सुराज अभियान के तहत 8 जनवरी को नगर पंचायत शहपुरा और 10 जनवरी को नगर पंचायत डिंडोरी में सफाई कार्यक्रम, हितलाभ का वितरण और स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने इस अभियान में सभी नागरिकों में शामिल होने की अपील की है।