◆ पूर्व राज्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुए सम्मानित:-
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित खेल मैदान आयोजित प्रतियोगिता में बालक और बालिका एवं गृह में काम करने वाली घरेलू महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने कहा कि प्रतियोगिया में शामिल होकर उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल की कोई उम्र नहीं होती। इस स्पेशल प्रतियोगिता में 14 साल से 50 साल तक के घरेलू महिला एवं खिलाड़ी बालक बालिका ने भाग लिया। रस्साकशी महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली महिला, द्वतीय स्थान मेकलसूता महाविद्यालय की बालिका और तीसरे स्थान पाने वाली बालिका छात्रावास प्राचीन डिंडौरी की छात्रा को पुलिस अधीक्षक के द्वारा सील और मेडल से सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिया में प्रथम स्थान बजाग, दूसरे स्थान पर मुड़की ग्राम पंचायत तीसरे स्थान पर बिरसा मुंडा पुरानी डिंडोरी रही। वहीं महिला कबड्डी में प्रथम स्थान डिंडौरी,दूसरे स्थान पर मेकलसूता महाविद्यालय, तीसरे स्थान पर प्राचीन डिंडोरी छात्रावास रहीं। रस्साकशी प्रथम स्थान डिंडोरी, दूसरे स्थान पर निगड़ी, तीसरे स्थान पर मुड़की के प्रतिभागी रहे।
Contents
◆ पूर्व राज्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हुए सम्मानित:-डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित खेल मैदान आयोजित प्रतियोगिता में बालक और बालिका एवं गृह में काम करने वाली घरेलू महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने कहा कि प्रतियोगिया में शामिल होकर उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल की कोई उम्र नहीं होती। इस स्पेशल प्रतियोगिता में 14 साल से 50 साल तक के घरेलू महिला एवं खिलाड़ी बालक बालिका ने भाग लिया। रस्साकशी महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली महिला, द्वतीय स्थान मेकलसूता महाविद्यालय की बालिका और तीसरे स्थान पाने वाली बालिका छात्रावास प्राचीन डिंडौरी की छात्रा को पुलिस अधीक्षक के द्वारा सील और मेडल से सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिया में प्रथम स्थान बजाग, दूसरे स्थान पर मुड़की ग्राम पंचायत तीसरे स्थान पर बिरसा मुंडा पुरानी डिंडोरी रही। वहीं महिला कबड्डी में प्रथम स्थान डिंडौरी,दूसरे स्थान पर मेकलसूता महाविद्यालय, तीसरे स्थान पर प्राचीन डिंडोरी छात्रावास रहीं। रस्साकशी प्रथम स्थान डिंडोरी, दूसरे स्थान पर निगड़ी, तीसरे स्थान पर मुड़की के प्रतिभागी रहे।◆ विशिष्ट अतिथि के रूप में ये रहे मौजूद:-विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर बिहारी लाल प्राचार्य मेकलसूता महाविद्यालय, डॉक्टर बीएस द्विवेदी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सत्येंद्र, थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया मौजूद रहे राकेश सेहारे, रविराज बिलैया सीनियर क्रिकेटर व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विजय वास्ते सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी, दिगंबर बर्मन, शाहिद खान, आराधना पचौरी, नीतू पटेल, ज्योति चौक, अनुराधा एवं नीतू तेलगांव, परियोजना अधिकारी रोशन बाबू झारिया, नेहरू युवा केंद्र प्रभारी सहित अन्य लोग शामिल रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चेतराम अहिरवार व आरती सोंधिया ने किया।◆ खिलाड़ी हुए सम्मानित:-राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के उन होनहार खिलाड़ियों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिला से बाहर राज्य,राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर किया हो इस दौरान रवि राज बिलैया को क्रिकेट में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर,राकेश सिहारे को बैडमिंटन व टेबिल टेनिष में राज्य राष्ट्रीय स्तर व साहिल खान को राज्य स्तर पर वॉलीबॉल खेलने पर जिला पुलिस अधीक्षक संजय सिंग द्वारा साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।