डिण्डौरी,रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत बहारपुर के ग्राम रोजगार सहायक सुश्री सुहागवती धुर्वे 2012 से पदस्थ हैं इनके द्वारा ग्राम के लमिया बाई पति गेंद सिंह ग्राम बहारपुर को पात्र होने के बाद भी एक वर्ष से लगातार पेंशन का फार्म न भरकर टाला मटोली करते हुए परेशान करना एवं आज दिनांक तक पेंशन का फार्म न भरने के कारण पेंशन नहीं मिल सकी जो आज शनिवार को स्वास्थ्य शिविर में आकर कलेक्टर से शिकायत की।

हितग्राही सुखिया बाई के नाम कपिलधारा कूप निर्माण योजना में स्वीकृत कुआं का निर्माण कार्य 2019 से आज दिनांक तक पूर्ण न कराना शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने में कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला पंचायत सीईओ सुश्री विमलेश सिंह को नोटिस देने के निर्देश दिए।


