सुबखार, ओरई माल, रायपुरा, इमलई गांवों में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
डिंडौरी| मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड डिंडौरी द्वारा नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा के तहत दक्षिण तट क्षेत्र के ग्राम सुबखार, ओरई माल, रायपुरा और इमलई में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह यात्रा मां नर्मदा शंकर घाट, डिंडोरी से प्रातः 8:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं नर्मदा अष्टक पाठ के साथ शुरू हुई। इसके उपरांत गंगाजल संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाट परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत ने नर्मदा नदी की स्वच्छता बनाए रखने और उसमें गंदगी न करने का संदेश दिया। वहीं जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान ने ग्रामीणों से चर्चा कर रेन बसेरा, पक्की सड़क, धर्मशाला जैसी समस्याओं को नोट किया और ग्रामीणों की जानकारी पर आवश्यक प्रपत्र भी भरे गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु संकल्प भी दिलाया गया।
इस जागरूकता यात्रा में मेंटर ललित कुमार उईके, प्रकाश सिंह राजपूत, बृजमोहन हनुमंत, कन्हैयालाल सरोते की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। साथ ही सुमरतो बाई, कृष्ण कुमार रजक, चंचल गोहिया, राजनंदनी यादव, पूनम सिंह ठाकुर, शिवम वर्मन, प्रिया वर्मन, कुमार सानू श्याम, छोटू धूमकेती, गोपाल सिंह यादव, सरपंच कविता मरावी, सचिव राकेश परस्ते, सरपंच लमिया बाई (औरई), संग्राम पट्टा, संजय मालवे, योगेश्वरी पट्टा, भारत सिंह धूमकेती, कुसुम धूमकेती, अनुसुइया परस्ते, जयंती पोरते सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीणों में स्वच्छता, जलसंरक्षण और विकास कार्यों को लेकर नई जागरूकता पैदा की।



