डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के थाना बजाग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान 3.056 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बजाग पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध ग्रे रंग की ग्लेंजा कार (नंबर HR 51 BY 5835) को रोका गया। तलाशी लेने पर उक्त वाहन में 3.056 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹30,000 बताई जा रही है।
वाहन में सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान रोहित कुमार, पिता – अनिल त्यागी, उम्र – 26 वर्ष, निवासी – भनेड़ा खुर्द, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद (उ.प्र.),विनय कुमार, पिता – अशोक कुमार ठाकुर, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 10, शंकरपुरी, शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.) राहुल, पिता – राजन सिंह बघेल, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – न्यू बघेल कॉलोनी, शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)
पुलिस ने घटनास्थल पर ही गवाहों की मौजूदगी में मादक पदार्थ और वाहन को विधिवत जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत कुमार तिग्गा एवं उनकी टीम — सउनि रमेश कुड़ापे, म.प्र.आर. संगीता उईके, प्र.आर. शिवा पटेल, आर. कपिलदेव चौधरी और आर. महेन्द्र सिंह धुर्वे — की भूमिका सराहनीय रही।डिंडौरी पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिले में सतर्कता और कड़ी निगरानी के स्पष्ट संकेत देती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी टीम के कार्य की प्रशंसा की गई है।



