डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। पुलिस लाइन में 8 वीं बटालियन के एफ कंपनी में पदस्थ आरक्षक यशवंत श्रीवास का फांसी पर झूलता हुआ शव मिला है। यशवंत का शव बटालियन की तीसरी मंजिल से झूलता मिला। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे। डिंडौरी एसपी संजय कुमार सिंह ने सभी पहलुयों को ध्यान में रखते हुए जांच के आदेश दिए है और सूचना परिजनों को दी है। डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक आरक्षक यशवंत श्रीवास परसो डिंडौरी ड्यूटी के लिए आये हुए थे आज सुबह उठकर सामान्य रूप में थे उनके साथियों का कहना है।यशवंत ने कंपनी के लिए भोजन तैयार किया और सभी नहा कर आराम कर रहे थे कुछ लोग, इस बीच यशवंत दूसरी मंजिल की छत में जाकर पानी की टंकी के पाइप में रस्सी फसाकर फाँसी लगा लिया है, पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है और इनके सभी सामग्रियों, मोबाइल आदि की जानकारी ले रही है। वही एसपी ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों को भी सूचना देकर बुलवाया है, मृतक छिंदवाड़ा का रहने वाला है।
डिंडौरी: पुलिस लाइन में आरक्षक ने लगाई फाँसी
You Might Also Like
- Advertisement -