डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। कलेक्टर रत्नाकर झा ने 19 जून 2022 दिन रविवार को आयोजित म.प्र. राज्य सेवा/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के सुचारू संचालन एवं परीक्षा से समस्त सूचनाओं के आदान-प्रदान व परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जमा होने तक केे लिए रिट्रीट अधीक्षक कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में एएसएलआर. श्री गिरीश धुलेकर, सहायक ग्रेड-2 गनपत सिंह आर्मो, सहायक गे्रड-3 मुकेश कुमार नेटी, धनेश धुर्वे, भृत्य संजय कुमार परस्ते की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर झा ने राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा को जिला परीक्षा प्रभारी एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण को उड़नदस्ता दल प्रभारी एवं जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा को सहायक जिला परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया है। कलेक्टर झा ने जिले में आयोजित परीक्षा केन्द्रों के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी, केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक परीक्षा केन्द्र शासकीय एकलव्य हाॅयर सेकेण्डरी डिंडौरी में कार्यपालिक दण्डाधिकारी हिम्मत सिंह भवेदी नायब तहसीलदार अमरपुर, केन्द्राध्यक्ष श्री ओ.पी. डेहरिया एवं प्रेक्षक डाॅ. ए.एस. उद्दे शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केन्द्र शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में कार्यपालिक दण्डाधिकारी दिनेश बरकड़े नायब तहसीलदार करंजिया, केन्द्राध्यक्ष अवस्थी, प्रेक्षक डाॅ. संतोष धुर्वे शासकीय पी.जी. काॅलेज डिंडौरी, परीक्षा केन्द्र शासकीय आईटीआई डिंडौरी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सुश्री नीलम श्रीवास नायब तहसीलदार मेंहदवानी, केन्द्राध्यक्ष रमेश सिंह मरावी प्राचार्य एवं पे्रेक्षक डाॅ. अमित कुमार बेलिया प्राध्यापक शासकीय चंद्रविजय काॅलेज डिंडौरी, परीक्षा केन्द्र कस्तूरबा कन्या हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल डिंडौरी में कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजाराम कोल, नायब तहसीलदार समनापुर, केन्द्राध्यक्ष हरिहरनाथ प्रजापति प्राचार्य एवं प्रेक्षक डाॅ. मुकेश कुमार आर्मो प्राध्यापक शासकीय चंद्रविजय काॅलेज डिंडौरी, परीक्षा केन्द्र मेकलसुता महाविद्यालय डिंडौरी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बिसन सिंह ठाकुर तहसीलदार बजाग, केन्द्राध्यक्ष डाॅ. बी.एल. द्विवेदी प्राचार्य, प्रेक्षक डाॅ. एस.एस. धुर्वे प्राध्यापक शासकीय पी.जी. काॅलेज डिंडौरी, परीक्षा केन्द्र मदर टेरेसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में जी.आर. सलामे तहसीलदार डिंडौरी, केन्द्राध्यक्ष सि. रश्मि जोसे प्राचार्य, प्रेक्षक श्री मोहन सिंह मार्काे प्राध्यापक शासकीय चंद्रविजय काॅलेज डिंडौरी, परीक्षा केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बलवीर रमण एसडीएम डिंडौरी, केन्द्राध्यक्ष ललित पारधी, प्रेक्षक डाॅ. गिरिजा कुमार सिंह प्राध्यापक शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी तथा परीक्षा केन्द्र शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बलवीर रमण एसडीएम डिंडौरी, केन्द्राध्यक्ष डाॅ. सुभाष कुमार बर्मन प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष डाॅ. श्रीमती पार्वती कुसराम प्राध्यापक शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी को नियुक्त किया गया है।