डिंडौरी| FIR दर्ज करते समय बरते जानी वाली सावधानियां विषय पर कण्ट्रोल रूम में आयोजित हुई पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण….

डिंडौरी| FIR दर्ज करते समय बरते जानी वाली सावधानियां विषय पर कण्ट्रोल रूम में आयोजित हुई पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण….

डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| जिला पुलिस बल डिण्डौरी द्वारा प्रथम सूचना पत्र (FIR) लिखते समय बरती जाने वाली सावधानिया विषय पर पुलिस नियंत्रण कक्ष डिण्डौरी में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | प्रशिक्षण कार्यक्रम में अब्दुल नसीम प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को FIR लिखते समय होने वाली सामान्य गलतियों से अवगत कराया गया साथ ही लक्ष्मी नारायण साहू, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा FIR की बारीकियो से उपस्थित समस्त अधिकारियो/कर्मचारियों को अवगत कराया गया | प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी संजीव कुमार सिंहा द्वारा सम्बंधित समस्याओ के तत्काल निदान हेतु चर्चा की गयी, इसके पश्चात NIC जिला डिण्डौरी से चेतन सुमन तिवारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को iRAD एवं POS मशीन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया | सम्पूर्ण कार्यक्रम में रक्षित केंद्र से रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या ठाकुर, सूबेदार कुंवर सिंह, साइबर सेल से उपनिरीक्षक राहुल तिवारी एवं जिले के समस्त थाना चौकी से विवेचक स्तर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

editor

Related Articles