डिंडौरी, रामसहाय मर्दन | कोतवाली थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार है। स्थाई वारंटी की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमती वाहिनी सिंह (भा. पु .से.) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एस.डी.ओ.पी डिण्डोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डिण्डोरी में थाना कोतवाली पुलिस डिण्डोरी द्वारा दिनांक 13/07/2024 को विश्वसनीय मुखविर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए माननीय जे.एम.एफ.सी .न्यायलय डिण्डोरी के प्रकरण क्रमांक 1774 /2017 अपराध क्रमांक 33 /17 धारा 294,323,506 ,34 ता हि में स्थाई वारन्टी शनिराम बैगा पिता गनपत बैगा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम गोयरा पोस्ट नेवसा थाना कोतवाली डिण्डोरी को 13/07/24 को रात 08;50 बजे गिरफ्तार कर 14/07/24 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । जहाँ से आरोपी को जिला जेल डिण्डोरी भेजा गया उक्त व्यक्ति लंबे समय से फरार चल रहा था
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…
उपरोक्त कार्य में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग जामदार सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज, प्रधान आर चंद्रभान आर. विनोद माहोर का सराहनीय योगदान रहा है ।

