साईडलुक, जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ व शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना घमापुर की टीम ने 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी घमापुर ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रीता कुचबंधिया का खंडहर मकान चांदमारी टेस्टिंग रोड घमापुर में एक व्यक्ति 4 सफेद रंग के प्लास्टिक के डब्बे में काफी मात्रा में शराब लिये ग्राहक के इतजार में खड़ा है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी रवि ठाकुर उर्फ आर्यन ठाकुर को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
उल्लेखनीय भूमिका
उप निरीक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार, आरक्षक विजय की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

