डिंडौरी: बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के समक्ष किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, IAS अधिकारी ने जमकर सराहा

डिंडौरी: बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के समक्ष किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, IAS अधिकारी ने जमकर सराहा

(रामसहाय मर्दन) डिंडौरी। बाल विदुषी आद्या तिवारी ने गुरुवार को जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के समक्ष संस्कृत श्लोकों का पाठ किया। महज 6 वर्षीय आद्या के मुख से धाराप्रवाह संस्कृत सुनकर IAS अधिकारी आनंदित हुए और बाल विदुषी की तीक्ष्ण बुद्धि की जमकर सराहना की। बताते चलें कि आद्या नगर के वार्ड क्रमांक 02, गायत्री मंदिर क्षेत्र निवासी भागवताचार्य पंडित कमलेश तिवारी व सुपरिचित भजन गायिका राधिका तिवारी की बेटी हैं। राधिका ने आद्या को गर्भकाल से ही वैदिक वाणी का ज्ञान दिया और पंडित कमलेश तिवारी लगातार सुबह-शाम संस्कृत के मंत्रों और श्लोकों का अभ्यास करा रहे हैं। इसी की बदौलत आद्या को आज 600 से अधिक कठिनतम श्लोक व मंत्र कंठस्त हैं। आद्या को हाल ही में डिंडौरी कलेक्टोरेट सभागार में संस्कृत में विशेष योग्यता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सम्मानित किया है। साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित देश की सम्मानित विभूतियों और संतों ने भी आद्या की विशेष योग्यता की सराहना की है। आद्या की इसी ख्याति के कारण आज जबलपुर कलेक्टर ने उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित किया और उनके मुख से देववाणी सुनकर सराहना की।

administrator, bbp_keymaster

Related Articles