डिंडौरी:विधानसभा शहपुरा की बैठक 18 मई को होगी

डिंडौरी:विधानसभा शहपुरा की बैठक 18 मई को होगी

◆ मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया रहेंगे उपस्थित

(रामसहाय मर्दन) डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में शहपुरा विधानसभा की बैठक दिनांक 18 मई 2022 दिन बुधवार को सामुदायिक भवन शहपुरा में दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई है। बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश द्वारा नियुक्त विधानसभा शहपुरा प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं जिला प्रभारी गिरीश दिवेदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री विधानसभा शाहपुरा के प्रभारी ज्ञानदीप त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उक्त बैठक में वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं सहसंयोजक, मोर्चा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक व सह संयोजक एवं भाजपा समर्थित सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

administrator, bbp_keymaster

Related Articles