डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जबलपुर मार्ग में अपना ढाबा के पास मोटरसाइकिल सवार एवं बस की जोरदार भिड़ंत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार डिंडौरी से देवरी माल जा रहा था वहीं बस जबलपुर तरफ से डिंडौरी की आ रही थी तभी अपना ढाबा के पास अचानक बस और बाइक में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। उक्त घटना में बाईक में सवार युवक एवं महिला को गंभीर चोट आई है। बताया गया कि युवक का नाम अगहन दास देवरी माल निवासी है। दोनों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

