डिंडौरी। जिले के पब्लिक स्कूल डिंडौरी परिसर में आयोजित अंतर स्कूल क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-14 वर्ग) का आयोजन खेल भावना और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला 29 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
बता दें कि प्रतियोगिता का उद्देश्य 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों में सौहार्द, अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। 13 जनवरी को सेंट एंजेल और DPS के बीच हुए मैच में DPS ने जीत दर्ज की, जिसमें गुलाम रसूल मैन ऑफ द मैच रहे। 16 जनवरी को सेंट एंजेल और MTS के मुकाबले में MTS विजेता बना और सोमिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी दिन DPS और KVS के मैच में DPS ने जीत हासिल की तथा उज्ज्वल चक्रवर्ती मैन ऑफ द मैच रहे।
17 जनवरी को MTS ने प्राचीन डिंडौरी को हराया, जिसमें सोमिल गुप्ता मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं KVS ने प्राचीन डिंडौरी को पराजित किया और सोमेश गुप्ता मैन ऑफ द मैच बने। इसी तरह 20 जनवरी को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में KVS ने MTS को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें सोमेश गुप्ता का शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं अब सभी की निगाहें 29 जनवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने खेल प्रेमियों से आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

