डिंडौरी/शहपुरा| विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर ग्राम के गेहूं उपार्जन केंद्र में पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा पाठ के बाद गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया। अब गेहूं उपार्जन केंद्र मानिकपुर में किसानों से गेहूं खरीदी शुरु कर दी गई है,गेहूं खरीदी शुरू होते ही किसानों ने खुशी जाहिर की अब उन्हें उनकी मेहनत का उचित फल मिल सकेगा, अब मानिकपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के किसान आराम से उपार्जन केंद्र में अपनी गेहूं बेचने का काम कर सकेंगे, उपार्जन केंद्र में गेहूं की समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है जहां किसान ट्रैक्टर अथवा उचित माध्यमों से अपनी गेहूं लाकर बेचने का काम कर रहे हैं। किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा स्लॉट बुकिंग करते समय किसानों को पोर्टल पर आधार लिंक बैंक खाता क्रमांक एवं बैंक का नाम प्रदर्शित किया जाएगा किसान को अपनी बैंक की पासबुक से खाते का मिलान कर स्वयं पोर्टल पर सत्यापन करना होगा, उसके बाद ही स्लॉट बुकिंग की जा सकती है।