डिंडौरी| जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था प्रणाम नर्मदा युवा संघ (प्रनयुस) द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में महावारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम प्रनयुस संस्था के निरोग नारी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। गौरतलब है कि संस्था द्वारा विगत 2 वर्षों से इस अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण तथा आदिवासी महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही सेनेटरी पैड भी उपलब्ध कराया जाता है। संस्था द्वारा विद्यालयीन छात्र छात्राओ को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। निरोग नारी टीम द्वारा विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय छात्राओं को माहवारी की वैज्ञानिक पद्धति, स्वच्छता के तरीके,सफाई ना रखने से होने वाली बीमारी तथा उनके दुर्गामी परिणामों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।
—माहवारी कोई बीमारी नहीं खुल कर करें बात….
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संस्था की वरिष्ठ सदस्य एवं निरोग नारी अभियान की प्रमुख निधि सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा की माहवारी कोई बीमारी या छुपाने वाला विषय नहीं है इस पर हमें खुलकर बात करने की आवश्यकता है,
सामान्यतः पीरियड्स के शुरू होने पर किशोरी बालिकाओं को माताओं द्वारा इस विषय पर किसी से बात ना करने और चुप रहने की सलाह दी जाती है, जिससे कोमल मन में एक डर का भाव पैदा हो जाता है ऐसे में महिलाओं द्वारा किशोरी बालिकाओं को विषय को सरलता से समझाना चाहिए।