◆ बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहांदादर का मामलाः-
डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। जिलें के बजाग थाना अंर्तगत सुहांदादर निवासी 17 वर्षीय नाबालिक ने अज्ञात कारणों से विगत शुक्रवार को लगभग 2 बजे ज़हर पी लिया। मिली जानकारी के मुताबिक संजू अयाम पिता छातरू सिहं उम्र 17 वर्ष, ग्राम- सुंहादादर का निवासी हैं जो फिलहाल बेनीबारी में मजदूरी का काम करता था। वहीं विगत दिन शुक्रवार को संजू अज्ञात कारणों से पॉइजन पी लिया जिसकी जानकारी स्वंय संजू ने अपने परिजानो को फोन कर बताया की उसनेे 2 घंटे पहले ज़हर पी लिया गया है। जिसके बाद तत्काल परिजानों द्वारा निजी वाहन से संजू अयाम को बेनीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया लेकिन इलाज की समुचित व्यवस्था ना होने की वजह से डिंडौरी जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां पीड़ित का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों से मिली जानकारी अनुसार संजू की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वहीं अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।