डिंडौरी। जिले में अवैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। डिंडौरी पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बलेनो वाहन संख्या MP20CL8508 बरामद हुआ, जिसमें 105 लीटर अंग्रेजी शराब मिली।
पुलिस ने बताया कि वाहन और शराब सहित कुल 6.67 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है। कार्रवाई आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत पंजीबद्ध की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए की गई ठोस कदम है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी और जब्ती से यह संदेश जाता है कि अवैध शराब माफियाओं को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। मामले में आगे भी जांच जारी है और आरोपी कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करेंगे।

