42 डिग्री पहुंचा पारा, बच्चों को लू लगने का खतरा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
साईडलुक, जबलपुर। तेज होती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में अतिशीघ्र ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की है।
तापमान 42 डिग्री पार, बच्चे हो रहे बीमार
छात्र परिषद संयोजक एवं अधिवक्ता धीरज सिंह ठाकुर ने बताया कि तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है और लगातार बढ़ रहा है। गर्मी और लू से इंसान से लेकर जानवर तक परेशान हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। दोपहर 1 से 1.30 बजे छुट्टी होने के बाद दूरदराज से आने वाले बच्चे 4 बजे तक घर पहुंच पाते हैं। पूरा दिन बस में गर्मी झेलने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और कई बच्चों को लू भी लग रही है।
प्रारंभिक दौर में ही प्रचंड गर्मी
ज्ञापन में कहा गया कि इस बार शुरुआती दौर से ही सूर्य की प्रचंड किरणें कहर बरपा रही हैं। ऐसे में स्कूलों का खुला रहना अनुचित है। छात्र परिषद ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए तुरंत ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रा.दु.वि.वि. छात्र परिषद के दीपक सिंह, नरेश मंध्यानी, एड. शक्ति त्रिपाठी, एड. आरती शर्मा, मनोज पटेल, गोलू असरानी, नितेश सैनी, एड. एस. के. मिश्रा, सौरभ खम्परिया, अखिलेश सिंह, शैलेश नामदेव, अभिषेक सिंह, सीमा सिंह, इशू यादव, रागिनी सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

