कोतवाली थानांतर्गत ग्राम कंचनपुर का मामला…
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन। कोतवाली थानांतर्गत ग्राम कंचनपुर मे खेत की बाडी रूंधाई को लेकर महिला को गांव के ही दो लोगो ने विवाद कर गन्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामल सामने आया है।
ये रहा पूरा मामला…
विवाद के बाद महिला ने कोतवाली थाने मे आकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला के शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम कंचनपुर निवासी 32 वर्षीय महिला जो खाम्हा मे एएनएम के पद पर कार्यरत है। महिला के द्वारा कुछ दिनो पूर्व अपने खेत मे बाडी रूंधाई किया गया था, जिसे कंचनपुर निवासी पिता-पुत्र राम कुमार राठौर व राम गोपाल ने निकाल दिया था। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
बुधवार को जब महिला अपनी माँ के साथ अपने खेत की तरफ जा रही थी कि तभी दोनों बाप बेटे आकर महिला का रास्ता रोककर डंडा दिखाकर माँ, बहन की गन्दी गाली देते हुए कहा कि अगर तुम लोग यहां से निकले तो जान से ख़त्म कर देंगे। कोतवाली पुलिस ने राम कुमार राठौर व राम गोपाल के खिलाफ धारा 126(2), 296, 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना मे जुट गयी।



