डिण्डौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| कार्य सुविधा की दृष्टि से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, डिण्डौरी कार्यालय द्वारा जिले में पदस्थ उपयंत्रियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। जारी आदेश अनुसार, संविदा उपयंत्री फिरोज खान को जनपद पंचायत करंजिया के अंतर्गत आवंटित क्लस्टर ‘रूसा’ से स्थानांतरित कर जनपद पंचायत डिण्डौरी के नेवसा एवं घानाघाट क्लस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, संदीप शुक्ला को डिण्डौरी से स्थानांतरित कर करंजिया जनपद पंचायत अंतर्गत क्लस्टर ‘रूसा’ की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। दोनों उपयंत्री अपने नवीन मुख्यालय में निवासरत रहकर शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। यह आदेश जिला कलेक्टर नेहा मारव्या द्वारा जारी किया गया।



