डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| एक बार फिर मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। डॉ मोहन यादव की सरकार ने एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में 27 जनवरी की रात आदेश जारी कर दिया है। जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा के पूर्व एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। जिसमें राजस्व विभाग में अपर सचिव रही श्रीमती नेहा मारव्या सिंह को कलेक्टर डिंडौरी नियुक्त किया गया है। 2011 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या एक दबंग एवं तेज़ तर्रार अधिकारी के रूप में विख्यात है और अपनी साहसिक निडर कार्यवाही के लिए जानी जाती हैं, और इन्हीं कारणों से वो चर्चित और विवादित भी रहीं हैं। मूलतः उत्तर प्रदेश रहने वाली श्रीमती नेहा मारव्या पहली बार कलेक्टर के पद पर पदस्थ की गई है।वही कलेक्टर हर्ष सिंह को जिला बुरहानपुर की कमान सौंपी गई है।



