Contents
जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लदवानी में स्टाप डैम निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है। सरपंच दयावती, सचिव यतेंद्र ठाकुर ,रोजगार सहायक गयादीन यादव और उपयंत्री अरूण भगत्या के मिलीभगत से निर्माण स्थल की बिना मिट्टी,पानी की सफाई कराए ही कीचड़ और पानी के ऊपर बेस ढलाई कराया जा रहा है। वही स्टाप डैम निर्माण कार्य के उपयोग सामग्री में माफदंड को दरकिनार कर बिना पानी के मिश्रण कर 20 एमएम गिट्टी ,रेत, सीमेंट डाला जा रहा है जबकि स्टाप डैम की बेस निर्माण में 40 एमएम गिट्टी , रेत, सीमेंट को निर्धारित पानी के मात्रा के साथ मिक्स कर डालना चाहिए।जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम लदवानी के भदरा टोला स्टाप डैम का मामला-डिंडौरी,रामसहाय मर्दन। जिले में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्री की मिलीभगत से ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण कार्य चरम पर है। एक तरफ सरकार के द्वारा निर्माण कार्यों को लेकर लाखों करोड़ो रू. खर्च कर रही है, लेकिन सरपंच, सचिव और उपयंत्री के चहेते ठेकेदार के द्वारा मनमानी पूर्वक निर्माण कराते हुये स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है।दरअसल ऐसा ही मामला जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत लदवानी के भदरा टोला नाला में लगभग 14.98 लाख रू. की लागत से स्टाप डैम निर्माण कार्य काराया जा रहा है। जहां ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच दयावती, सचिव यतेंद्र ठाकुर, रोजगार सहायक गयादीन यादव और उपयंत्री अरूण भगत्या के द्वारा स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के मंशा से अपने चहेते ठेकेदार के द्वारा डस्ट युक्त गिट्टी और घटिया मिट्टी वाली रेत सामग्री से पूरी तरह गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं।स्टाप डैम निर्माण में मापदंड को दरकिनार कर जिम्मेदारों की सांठगांठ से ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा घटिया निर्माण…..बता दे कि जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लदवानी के भदरा टोला नाला में ग्राम पंचायत के द्वारा लगभग 14.98 लाख रू. की लागत से स्टाप डैम निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच दयावती, सचिव यतेंद्र ठाकुर , रोजगार सहायक गयादीन यादव और उपयंत्री अरूण भगत्या के चहेते ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण साम्रगी रेत मिट्टी युक्त और 20 एमएम गिट्टी में डस्ट और धूल मिला हुआ है, जिससे लाखों रू. लागत से स्टाप डैम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है,जो पूरी तरह गुणवत्ताविहीन निर्माण प्रतीत हो रहा हैं। साथ ही मसाले का मिश्रण भी उचित मात्रा में नहीं किया जा रहा हैं। जिससे बेस मजबूत नहीं बने से आने वाले समय में पानी लीकेज होने की संभावना है।उपयंत्री ने अरुण भगत्या ने कहा मेरे निगरानी में चल स्टाप डैम निर्माण कार्य …गौरतलब है यह कि उक्त निर्माण कार्य को लेकर उपयंत्री अरूण भगत्या से बात की गई तो उपयंत्री साहब ने कहा स्टाप डैम का निर्माण कार्य मेरे में निगरानी में चल रहा है ,इस से एक बात साफ हो जाती है कि कीचड़ और पानी के ऊपर बेस उपयंत्री साहब के इशारे में ही डाला जा रहा है। जिससे अंदाजा लगा जा सकता है कि जिन्हे स्टाप डैम निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है वे स्वंय घटिया निर्माण कार्य करा रहें। सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक की मनमानी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होना लाजमी है। क्योंकि जिन विभागीय उपयंत्री को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई है, वही पैसे की चमक आगे नतमस्तक हो कर घटिया निर्माण को सही ठहराया रहे है।जिम्मेदारों के द्वारा निर्माण स्थल में नहीं लगा सूचना पटल….ग्राम पंचायत लदवानी के भदरा टोला नाला में लाखो रू. की लागत से स्टाप डैम निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जहां जिम्मेदारों के द्वारा निर्माण स्थल में सूचना पटल लगाना उचित ही नहीं समझा। जबकि कोई भी निर्माण कार्य प्रारंभ कराने से पहले निर्माण स्थल में सूचना पटल पर संबंधित निर्माण कार्य की जानकारी लिखना अनिवार्य है। किंतु जिम्मेदारों के द्वारा शासन के दिशा निर्देशों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही रहे है। निर्माण स्थल में सूचना पटल नहीं होने के कारण ग्राम के आमजनों समेत अन्य लोंगो को उक्त स्टाप डैम की लागत एवं मद समेत अन्य जानकारी नहीं मिल पा रही है।सरपंच, सचिव और उपयंत्री के विरूध्द कार्रवाई की दरकार…समनापुर जनपद पंचायत में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने के मामले में सरपंच, सचिव और उपयंत्री काफी चर्चित हैं, जहां तमाम प्रकार के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी पूर्व में ग्रामीणों के द्वारा शिकायत किया गया, किंतु विभागीय अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्यों की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं की जाती और न ही कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते ग्राम पंचायतों में लाखों की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं।इनका कहना है”उक्त स्टाप डैम निर्माण कार्य में जो गड़बड़ी होगी सुधार की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।सी.पी. साकेत, सीईओ जनपद पंचायत समनापुर जिला डिंडौरीउक्त मामले की जानकारी आपके माध्यम से मिली है निर्माण कार्य में जो गड़बड़ी हुई है सुधार की जाएगीवजेंद्र सरिवन, सहायक यंत्री जनपद पंचायत समनापुर जिला डिंडौरी।उक्त स्टाप डैम निर्माण कार्य मेरे निगरानी में चल रहा है, उपर से लगातार पानी आ रही है जिसे पंप के माध्यम से पानी बाहर निकाला जा रहा है। बाकी जानकारी देखकर बता पाऊंगा।अरूण भगत्या ,उपयंत्री जनपद पंचायत समनापुर जिला डिंडौरीउक्त स्टाप डैम निर्माण कार्य के लिए खरीदी गई निर्माण सामाग्री गिट्टी,रेत में मिट्टी मिली हुई फोटो , वीडियो आपके माध्यम से मुझे मिली है, यदि निर्माण स्थल में घटिया सामग्री पाया जाता है तो सप्लायर को वापस लौटा दिया जाएगा।यतेंद्र ठाकुर,सचिव ग्राम पंचायत लदवानी, जनपद पंचायत समनापुर।
जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लदवानी में स्टाप डैम निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है। सरपंच दयावती, सचिव यतेंद्र ठाकुर ,रोजगार सहायक गयादीन यादव और उपयंत्री अरूण भगत्या के मिलीभगत से निर्माण स्थल की बिना मिट्टी,पानी की सफाई कराए ही कीचड़ और पानी के ऊपर बेस ढलाई कराया जा रहा है। वही स्टाप डैम निर्माण कार्य के उपयोग सामग्री में माफदंड को दरकिनार कर बिना पानी के मिश्रण कर 20 एमएम गिट्टी ,रेत, सीमेंट डाला जा रहा है जबकि स्टाप डैम की बेस निर्माण में 40 एमएम गिट्टी , रेत, सीमेंट को निर्धारित पानी के मात्रा के साथ मिक्स कर डालना चाहिए।
जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम लदवानी के भदरा टोला स्टाप डैम का मामला-
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन। जिले में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्री की मिलीभगत से ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण कार्य चरम पर है। एक तरफ सरकार के द्वारा निर्माण कार्यों को लेकर लाखों करोड़ो रू. खर्च कर रही है, लेकिन सरपंच, सचिव और उपयंत्री के चहेते ठेकेदार के द्वारा मनमानी पूर्वक निर्माण कराते हुये स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
दरअसल ऐसा ही मामला जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत लदवानी के भदरा टोला नाला में लगभग 14.98 लाख रू. की लागत से स्टाप डैम निर्माण कार्य काराया जा रहा है। जहां ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच दयावती, सचिव यतेंद्र ठाकुर, रोजगार सहायक गयादीन यादव और उपयंत्री अरूण भगत्या के द्वारा स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के मंशा से अपने चहेते ठेकेदार के द्वारा डस्ट युक्त गिट्टी और घटिया मिट्टी वाली रेत सामग्री से पूरी तरह गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं।

स्टाप डैम निर्माण में मापदंड को दरकिनार कर जिम्मेदारों की सांठगांठ से ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा घटिया निर्माण…..
बता दे कि जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लदवानी के भदरा टोला नाला में ग्राम पंचायत के द्वारा लगभग 14.98 लाख रू. की लागत से स्टाप डैम निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच दयावती, सचिव यतेंद्र ठाकुर , रोजगार सहायक गयादीन यादव और उपयंत्री अरूण भगत्या के चहेते ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण साम्रगी रेत मिट्टी युक्त और 20 एमएम गिट्टी में डस्ट और धूल मिला हुआ है, जिससे लाखों रू. लागत से स्टाप डैम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है,जो पूरी तरह गुणवत्ताविहीन निर्माण प्रतीत हो रहा हैं। साथ ही मसाले का मिश्रण भी उचित मात्रा में नहीं किया जा रहा हैं। जिससे बेस मजबूत नहीं बने से आने वाले समय में पानी लीकेज होने की संभावना है।
उपयंत्री ने अरुण भगत्या ने कहा मेरे निगरानी में चल स्टाप डैम निर्माण कार्य …
गौरतलब है यह कि उक्त निर्माण कार्य को लेकर उपयंत्री अरूण भगत्या से बात की गई तो उपयंत्री साहब ने कहा स्टाप डैम का निर्माण कार्य मेरे में निगरानी में चल रहा है ,इस से एक बात साफ हो जाती है कि कीचड़ और पानी के ऊपर बेस उपयंत्री साहब के इशारे में ही डाला जा रहा है। जिससे अंदाजा लगा जा सकता है कि जिन्हे स्टाप डैम निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है वे स्वंय घटिया निर्माण कार्य करा रहें। सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक की मनमानी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होना लाजमी है। क्योंकि जिन विभागीय उपयंत्री को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई है, वही पैसे की चमक आगे नतमस्तक हो कर घटिया निर्माण को सही ठहराया रहे है।
जिम्मेदारों के द्वारा निर्माण स्थल में नहीं लगा सूचना पटल….
ग्राम पंचायत लदवानी के भदरा टोला नाला में लाखो रू. की लागत से स्टाप डैम निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जहां जिम्मेदारों के द्वारा निर्माण स्थल में सूचना पटल लगाना उचित ही नहीं समझा। जबकि कोई भी निर्माण कार्य प्रारंभ कराने से पहले निर्माण स्थल में सूचना पटल पर संबंधित निर्माण कार्य की जानकारी लिखना अनिवार्य है। किंतु जिम्मेदारों के द्वारा शासन के दिशा निर्देशों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही रहे है। निर्माण स्थल में सूचना पटल नहीं होने के कारण ग्राम के आमजनों समेत अन्य लोंगो को उक्त स्टाप डैम की लागत एवं मद समेत अन्य जानकारी नहीं मिल पा रही है।
सरपंच, सचिव और उपयंत्री के विरूध्द कार्रवाई की दरकार…
समनापुर जनपद पंचायत में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने के मामले में सरपंच, सचिव और उपयंत्री काफी चर्चित हैं, जहां तमाम प्रकार के निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी पूर्व में ग्रामीणों के द्वारा शिकायत किया गया, किंतु विभागीय अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्यों की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं की जाती और न ही कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते ग्राम पंचायतों में लाखों की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं।
इनका कहना है”
उक्त स्टाप डैम निर्माण कार्य में जो गड़बड़ी होगी सुधार की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
सी.पी. साकेत, सीईओ जनपद पंचायत समनापुर जिला डिंडौरी
उक्त मामले की जानकारी आपके माध्यम से मिली है निर्माण कार्य में जो गड़बड़ी हुई है सुधार की जाएगी
वजेंद्र सरिवन, सहायक यंत्री जनपद पंचायत समनापुर जिला डिंडौरी।
उक्त स्टाप डैम निर्माण कार्य मेरे निगरानी में चल रहा है, उपर से लगातार पानी आ रही है जिसे पंप के माध्यम से पानी बाहर निकाला जा रहा है। बाकी जानकारी देखकर बता पाऊंगा।
अरूण भगत्या ,उपयंत्री जनपद पंचायत समनापुर जिला डिंडौरी
उक्त स्टाप डैम निर्माण कार्य के लिए खरीदी गई निर्माण सामाग्री गिट्टी,रेत में मिट्टी मिली हुई फोटो , वीडियो आपके माध्यम से मुझे मिली है, यदि निर्माण स्थल में घटिया सामग्री पाया जाता है तो सप्लायर को वापस लौटा दिया जाएगा।
यतेंद्र ठाकुर,सचिव ग्राम पंचायत लदवानी, जनपद पंचायत समनापुर।



