T-20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम और देश को बधाई, अहमदाबाद में रचा गौरवशाली इतिहास
साईडलुक, भोपाल। T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक जीत पर टीम और पूरे राष्ट्र को बधाई देते हुए कहा कि भारत इस विजय का असली हकदार था।
“अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम की जीत”
मैच के विजयी क्षण में उत्साह व्यक्त करते हुए डॉ. यादव ने कहा, भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियन की तरह खेला। यह जीत अनुशासन, कठिन परिश्रम और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतिफल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी ज़िक्र किया, जो लगातार खेलों और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के बाद अब न्यूजीलैंड को मात, इतिहास दोहराया
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। आज फिर वही विजयी जोश दिखाते हुए टीम ने न्यूजीलैंड को परास्त कर क्रिकेट इतिहास में गौरवशाली पन्ना जोड़ा है। यह क्षण हर भारतीय के लिए हर्ष और गर्व का है।
खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों ने रचा कीर्तिमान
डॉ. यादव ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में उमड़े दर्शकों की भी सराहना की, जिन्होंने राष्ट्रप्रेम और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन की बेमिसाल मिसाल पेश की। साथ ही उन्होंने चयनकर्ताओं को श्रेष्ठ टीम चुनने के लिए बधाई दी। कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप, किशन, संजय सैमसन और सभी साथी खिलाड़ियों की सूझबूझ और खेल भावना की उन्होंने खास तारीफ़ की।
देशभर में जश्न का माहौल
जीत के साथ ही पूरे राष्ट्र में जश्न की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत के जांबाज, प्रतिभाशाली और मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को पूरा देश सलाम कर रहा है।
#T20WorldCup #TeamIndia #मोहनयादव #क्रिकेट_विजय #भारत_श्रेष्ठ #नरेन्द्र_मोदी_स्टेडियम

