खेत में धान का रोपा लगाते समय गिरी बिजली…
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत घेवरी के पोषक ग्राम खमरिया में दोपहर लगभग आज दिन गुरुवार को लगभग 03 बजे आकाशीय बिजली के चपेट में आने से सास बहू की मौत हो गई।
ये रहा पूरा मामला….
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने खेत में धान का रोपा लगा रही थी। ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस सू दिया गया। वही ग्राम पंचायत सरपंच राय सिंह मरकाम ने बताया कि सास गुलशन बाई पति गोविंद उम्र 48 वर्ष और संगीता बाई पति माणिक उम्र 28 वर्ष दोनो अपने खेत में धान का रोपा लगा रही थी।इसी दौरान तेज बारिश होने लगी ,खेत में पानी भर जाने से रोपा पानी में बह रहा था उसे लेने के लिए खेत में उतरी इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई।
सरपंच ने बताया कि मृतिका गुलशन बाई का पति गोविंद लगभग सात साल पहले बाहर काम करने गया था तब से उसका कोई पता नहीं है।और बेटा माणिक कुछ दिनों पहले ही केरल में काम करने गया हुआ है ।घर में सास बहू और नातिन ही रहते है।चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।



