डिंडौरी पुलिस ने एंट्री पाइंट में लगाये ’’नो एंट्री के बोर्ड’’….
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| वैसे तो जिले में बढ़ती वाहनों की तादाद और पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने के कारण जिला मुख्यालय में अक्सर जाम लगे रहने के कारण विवाद की स्थिति बनी रहती है। शहर में बेजा भीड़ वाले क्षेत्र जैसे बैंकों के सामने,पुरानी डिंडौरी, भारत माता चौक,अंबेडकर चौक, मंडला बस स्टैंड में अक्सर जाम की चपेट में रहता है, जिसका जहां मन चाहा वहीं वाहन पार्क कर दिया जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यातायात पुलिस की उदासीनता के चलते कि सड़क को ही पार्किंग स्थल बना दिया गया है जिसके चलते आये दिन सड़क दुर्घटनाएं तो होती ही हैं। जिसकी सजा अन्य वाहन चालकों एवं मुसाफिरों को झेलनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय में आप यह स्थिति मंडला बस स्टेंड से लेकर कंपनी चौक पुरानी डिंडौरी, कलेक्टर तिराहा, आई डी बी आई बैंक , एस बी आई बैंक मेन रोड, उत्कृष्ट विद्यालय मैदान,भाजपा कार्यालय, मुख्य बाजार ,भारत माता चौक , नीलम होटल,रानी अवंती बाई चौराहा ,रुचि स्वीट्स ,जिला अस्पताल से लेकर राय मेडिकल तक आए दिन देख सकते हैं। जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है,जिसका बड़ा कारण भारी वाहनों का शहर में बिना रोक टोक प्रवेश है।
दरअसल आज एक बार फिर कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रातः 09.00 बजे से रात्रि के 09.00 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है, जिसमें उल्लेख कि शहर के एंट्री पाइंटों में नो एंट्री के बोर्ड न लगे होने से बाहरी भारी वाहन चालक जानकारी के अभाव में नो एंट्री के समय में शहर में प्रवेश कर रहे थे। बोर्ड न लगे होने से ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किये जाने में समस्याओं का सामना कर पड रहा था। सवाल यह कि क्या ’’नो एंट्री के बोर्ड’’ शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोक पाएंगे ये तो आने वाले समय ही बताएगा।
बरहाल यातायात पुलिस विगत दिनों अपने चालानी कार्रवाई का हिसाब दिया है कि विगत 01 माह में शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहन प्रवेश कराने वाले 07 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई। जो उक्त समस्या को दृष्टीगत रखते हुये थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उइके द्वारा यातायात टीम के साथ शहर के एंट्री पाइंटों (01) कालेज तिराहा (02) मण्डला बायपास तिराहा एवं समनापुर तिराहा में जेल बिल्डिंग के पास नो एंट्री के बोर्ड लगवाये गये है। जिससे बाहरी भारी वाहन चालकों को बोर्ड के माध्यम से जानकारी हो सकें कि आगे शहर की सीमा है, एवं प्रातः 09.00 बजे से रात्रि के 09.00 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके अतिरिक्त व्यापारी संघ के अध्यक्ष को पत्राचार किया जाकर सभी व्यापारी बन्धुओं को भी नो एंट्री के संबंध में जानकारी देते हुये नियत समयावधि में भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं कराने हेतु अवगत कराया गया है।



