डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| विगत दिनों ग्राम पंचायत खारीडीह में सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह ने जनमन शिविर के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ग्राम खारीडीह के 80 बैगा ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड आज दिनांक तक नहीं बनाये गये है और ना ही मालती मार्को ने आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित ग्रामीणों को लाभ प्रदाय किये जाने के संबंध में कोई प्रयास किया गया है। शिविर के निरीक्षण के दौरान अस्पष्ट एवं भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने और लापरवाही बरतने के लिए ए.एन.एम.(संविदा) श्रीमती मालती मार्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरादादर, विकास खण्ड करंजिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों के आधार कार्ड ना बनाने पर श्रीमती मीरा उइके को नोटिस….
आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनाने, नियमित भ्रमण एवं मॉनीटरिंग नहीं करने से ग्राम पंचायत खारीडीह में संचालित आंगनबाडी केंद्रो में अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होने और सौपें गए कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती मीरा उइके, करंजिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया
पीएमजनमन आवास के कार्यों में लापरवाही बरतने पर नोटिस...
प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएमजनमन) के तहत ग्राम पंचायत खारीडीह में 101 बैगा परिवारों को आवास स्वीकृत किये गए है जिनमें 95 आवासों में प्रथम किश्त, 91 आवासों में द्वितीय किश्त तथा 47 आवासों को ही तृतीय किश्त की राशि जारी की गई है। स्वीकृत आवासों के विरुद्ध स्वीकृति के 06 माह बाद भी मात्र 20 आवास पूर्ण कराने,निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक का ले-आउट करने,जनमन आवास में बिना छपाई-पुताई एवं शौचालय निर्माण के ही पूर्णता की फोटो जियोटैग कराने के कारण सहायक विकास विस्तार अधिकारी लवकेश ठाकुर,श्रीमती निशा ठाकुर, प्रभारी सचिव/ग्राम रोजगार सहायक एवं जॉनअनुग्रह देवडा उपयंत्री (संविदा) मनरेगा जनपद पंचायत करंजिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
प्रभारी सचिव निशा ठाकुर को नोटिस…
80 ईकेवायसी लंबित होने ,खाद्यान पर्ची वितरण का कार्य जानबूझकर लंबित करने और अपने दायित्वों का निर्वाहन ना करने से प्रभारी सचिव/ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती निशा ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।



