डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन की लगातार मेहनत और साईड लुक समाचार पत्र के द्वारा शिक्षकों की मांग को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद आखिर मेहनत रंग ले आई। बता दे कि जिले भर के सभी शिक्षकों का क्रमोन्नति का आदेश कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के द्वारा तीन आदेश जारी कर्मचारियों का लिस्ट जारी कर दिया है।
गौरतलब यह कि शासकीय शिक्षक संगठन डिंडौरी के द्वारा जिला से लेकर राजधानी भोपाल के जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों लेकर चौखट खटखटाया गया। जिले में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, सहायक शिक्षक की प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति की मांग को लेकर शासकीय शिक्षक संगठन के द्वारा लगातार मुख्यमंत्री, सांसद विधायक, कलेक्टर ,सहायक आयुक्त और संभागीय उपायुक्त कार्यालय को लगातार प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति आदेश जारी करवाने के मांग को लेकर लगातार ज्ञापन सौंपा गया। जिसपर संज्ञान लेते हुए कार्यालय कलेक्टर जनजातीय कार्य विभाग डिंडोरी के द्वारा जिले के समस्त माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक और उच्च श्रेणी शिक्षक सहायक शिक्षकों का आदेश जारी किया है। जिससे शासकीय शिक्षक संगठन में हर्ष व्यक्त है वही साईड लुक समाचार पत्र को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जारी आदेश क्रमांक 2062 के मुताबिक़…
आदेश क्रमांक 2062 में उल्लेख किया गया कि म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल का आदेश क्र./ एफ 3-04/2018/3/ एक भोपाल दिनांक 29/06/2018 के आदेश के अनुसार एवं वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश यूओक्र./1518/ 10 / नियम / चार दिनांक 20.072010 के सहमति के आधार पर विभागीय पदोन्नति / क्रमोन्नति समिति जिला डिण्डौरी की अनुशंसा के आधार पर आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत नियुक्त ऐसे प्राथमिक / माध्यमिक शिक्षक जो दिनांक 15.09.2023 को 12 वर्ष अथवा 24 वर्ष से अधिक की नियमित सेवा में पदस्थ है उन्हें क्रमोन्नति वैतनमान की पात्रता होगी । प्राथमिक शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से 12 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने पर प्रथम क्रमोन्नति वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3200 तथा 24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर वेतनमान 9300 -34800+ 3600 एवं पुनरीक्षित सांतवा वेतनमान 32800-103600 ‘मैट्रिक्स लेविल – 8) वेतनमान 36200-114800 ( मैट्रिक्स लेविल-9) उनके अधीन वेतनमान के लाभ की स्वीकृति प्रदान की गई है,जिसमें सातों विकासखंड 368 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति लिस्ट जारी किया गया।

जारी आदेश क्रमांक 2063 के मुताबिक…
कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2063 में उल्लेख किया गया है कि म.प्र.शासन,सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल का आदेश क्र./04/2018/3/ एक भोपाल दिनांक 29.06.2018 के आदेश के अनुसार एवं वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश यूजाक्र1518/10/ नियम / चार दिनांक 20.07.2010 के सहमति के आधार पर विभागीय पदोन्नति / क्रमोन्नति सिमिति जिला डिंडौरी की अनुशंसा के आधार पर आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत नियुक्त ऐसे प्राथमिक / माध्यमिक शिक्षक जो दिनांक 15.09.2023 को 12 वर्ष अथवा 24 वर्ष से अधिक की नियमित सेवा में पदस्थ है उन्हें क्रमोन्नति वेतनमान की पत्रता हागी । ऐसे माध्यमिक शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से 12 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने पर प्रथम क्रमोन्नाति वैतनमान रू. 9300-34800 ग्रेड पे 3600 तथा 24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर वेतनमान 9300-34800 + 3600 एवं पुनरीक्षित सांतवा वेतनमान 36200 -114800 ‘मैट्रिक्स लेविल-9) वेतनमान 427o0-135100( मैट्रिक्स लेविल-10) के शर्तों के अधीन वेतनमान के लाभ की स्वीकृत प्रदान की गई, जिसमें जिले भर के 121 कर्मचारियों की नियुक्ति लिस्ट जारी किया गया है।
Image to PDF 20240914 00.02.55
जारी आदेश क्रमांक 2864 के मुताबिक…
कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2064 में उल्लेख किया गया है कि म. प्र. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल का परिपत्र कृमाक/ सा3-09/ 2017/3/एक भोपाल दिनांक 25 अक्टूबर 2017 के द्वारा शिक्षक संवर्ग को 12 वर्ष 24 वर्ष एवं 30 वर्ष पूर्ण करनें पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय करमोन्नति की स्वीकृति प्रदान किया गया है। आयुक्त,जनजातीय कार्य विभाग म. प्र भोपाल का पत्र कृमांक / शि.स्था. 2/348/2018/ 18856 भोपाल दिनांक 20.08.2018 के द्वारा सहायक शिक्षक,उच्च श्रेणी शिक्षक / प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत हो गये है। इसी प्रकार जो उच्च श्रणी शिक्षक स्नातक हैं, वे प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नत हो गए है, तथा ऐसे उच्च श्रेणी शिक्षक /प्रधानपाठक जो स्नातकोत्तर (विषय विशेष में) हैं। उनकी पदोन्नति व्याख्याता के पर पर पदोन्नत हो गए है, क्रमोन्नाति वेतनमान का लाभ देने हेतु सेवा की गणना उनके नियुक्ति दिनांक (मूल भरती पद) से की जाकर क्रमोन्नाति का लाभ दिया जाना हैं। दिनांक 13/09/2023 को विभगीय जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर समस्त विकासखंडों के पात्र सहायक शिक्षक, उ.श्रे.शि. एवं प्रधानपाठकों के कुमोन्नति प्रस्ताव का अनुमोदन प्राप्त किया गया। ऐसी स्थिति में जो पद जिला कैडर के है, (सहायक शिक्षक,उच्च श्रेणी शिक्षक) भले ही ऐसे शिक्षक व्याख्याता के पद पर पदोन्नत हो गए हा,कमोन्नति का लाभ जिला स्तर से दिये निर्देश गए है।, जिसमें जिले भर से 25 कर्मचारियों की लिस्ट जारी की गई है।
Image to PDF 20240914 00.02.55



