क्षतिग्रस्त हो रही करोड़ो की बांध,अधिकारी समय रहते नहीं चेता तो बांध फूटने की संभावना
अधिकारी बांध को सुधारने की बजाय नहर की कर रहे मरम्मत…
बांध से पानी लीकेज के चलते किसानों का रबी की फसल हो रही प्रभावित….
अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना मय बसनिया का मामला…
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन। जिले में अफसरशाही इस कदर हावी है कि नियमों को ताक पर रखकर अधिकारी मनमाना काम कर रहे हैं। इसका नुकसान जिले में आमजनों व किसानों को उठाना पड़ रहा है। ताजा मामला जल संसाधन विभाग से जुड़ा है। बता दे कि जल संसाधन विभाग के द्वारा बांध और केनाल मरम्मत के नाम पर भारी भृष्टाचार किया जा रहा है। सरकार के द्वारा बांध और केनालों को दुरूस्त कराने को लेकर करोड़ो रू. खर्च किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा बांध और केनाल मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल लगाकर लाखों रू.का बंदरबाट किया जा रहा है।
राज्य सरकार की मंशा है कि गांवों में बांध बनाकर किसानों के भूमि को सिंचित कर लाभांवित करना है तो वहीं जिम्मेदार जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा बांध और केनाल मरम्मत के नाम पर अपना जेब भरने का जरिया बन लिया गया है।
ये रहा पूरा मामला….
दअरसल ताजा मामला अमरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खरगहना के भगनवारा बांध का सामने आया है, जहां जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की वजह से करोड़ों रुपए की बांध फूटने की कगार पर है।
बता दें कि भगनवारा बांध अपनी बदहाली की कहानी खुद बंया कर रही है। बांध के नहर के ऊपरी हिस्सा से लगातार तेजी से पानी का रिसाव हो रहा है और खेतों में पानी भर रहा है, जिससे अन्नदाता परेशान है,लेकिन जिम्मेदार अनजान हांथ पर हांथ धरे बैठे हुए है, आखिर क्यों..?
बांध से बह रही व्यर्थ पानी, नहर की मरम्मत करने में लगे अधिकारी …
मजे की बात यह कि विभाग के अधिकारियों के द्वारा बांध को सुधारने के बजाय नहर को कांक्रीट करने में लगे हुए है। सवाल यह है कि जब बांध में ही पानी नहीं रहेगा तो नहर में लाखो रू. खर्च करने का क्या फायदा…? मामले पर जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं है,कि अन्नदाता को हानि हो या लाभ।
बोरी में डस्ट भरकर में बांध की पानी रोकने का प्रयास नाकाम….
ग्रामीणों ने बताया कि बांध से नहर में पानी छोड़ने वाली द्वार का गेट बंद होने के बाद भी पानी तेजी से निकल रही है। बताया गया कि बांध से पानी निकलते लगभग दो – तीन साल हो गये, लगातार पानी बहुत तेजी से निकल रहा है,तेजी से पानी निकलने के कारण बांध की मिट्टी का कटाव हो रहा है,जिससे अंदर खोखला हो गया है। अगर समय रहते जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा बांध का सुधार नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है।
रिसाव के कारण दो महीने में खाली हो जाता है बांध का पानी….
ग्रामीणों ने बताया कि पानी रिसाव के कारण दो माह बाद बांध से पूरा पानी खाली हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के द्वारा उक्त बांध को यदि समय रहते नहीं सुधारा गया तो आने वाले समय में फूट सकती है,जिससे गांवों में काफी नुकसान होगा।
किसानों की रबी फसल हो रही प्रभावित...
बांध से निकलने वाली पानी बांध के किनारे बने किसानों के खेतों में जा रही है,जिससे खेतों में पानी भर रही है। वहीं नहर से दूर तक पानी भी नहीं जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गेंहू,मसूर समेत अन्य फसलों की बुवाई का समय है,लेकिन खेतों में पानी भरने के कारण जुताई नहीं बन रही है,जिससे रबी की फसल प्रभावित हो रही है।



