डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या सिंह ने आज पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्रीमती नेहा मारव्या सिंह अपर सचिव राजस्व म.प्र शासन के रूप में सेवा दे रहीं थीं। श्रीमती सिंह 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) हैं। पदभार ग्रहण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



