साईडलुक, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जबलपुर महानगर अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है।
गौरतलब है कि अकील अहमद अंसारी द्वारा अशोभनीय कृत्य किया गया है, जिस पर संज्ञान लेते हुए संगठन ने उन्हें पार्टी से निष्काशित करने का निर्णय लिया है।

