साईडलुक, डेस्क। एनएसपी योजनान्तर्गत लाभांवित पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन डीएलसी ऐप्लीकेंशन एप के माध्यम से किया जाना है। जिसमें जिले में ग्रामीण व शहरी निकायों के कुल पेंशन हितग्राही 62 हजार 249 है, जिसमें से 5 हजार 369 हितग्राही का सत्यापन पूर्व में हो चुका है, शेष हितग्राही 57 हजार 080 हितग्राहियों का सत्यापन 31 अगस्त तक किया जाना आवश्यक है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभागान्तर्गत डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी संयुक्त संचालकप्रगति गनवीर द्वारा 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के लिए निकाय प्रमुखों से अपील की है।

