साईडलुक, जबलपुर। विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केन्ट के अंतर्गत राँझी में आज बुधवार को विधायक श्री अशोक रोहाणी के नेतृत्व में भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ा पत्थर से मस्ताना चौक होते हुए दर्शन सिंह तिराहा तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर की झॉंकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, मातृशक्ति और जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया तथा देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। तिरंगा यात्रा में एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, पुष्पराज सिंह सेंगर, गुड्डा केवट, पार्षद निशांत झरिया, अनुराग दहिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, बाबा श्रीवास्तव, रीना ऋषि यादव, गोविंद यादव भी शामिल थे।

