साईडलुक, जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान हर घर स्वच्छता अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जबलपुर द्वारा गुरूवार को सुबह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के नेतृत्व में तथा सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी की उपस्थिति में यह तिरंगा यात्रा सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय प्रांगण से निकाली गयी।
इस तिरंगा यात्रा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीता उप्पल, डॉ. जया श्रीवास्तव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमिता जैन, आरएमओ डॉ. राहुल शुक्ला, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पारस ठाकुर, सहायक प्रबंधक अरुण शाह, विनीता सोनी, रविशंकर कोष्टा, कमलेश कोरी, आकाश गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, सौरभ चौहटेल, अलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, सतीश देशमुख सहित समस्त अस्पताल का स्टॉफ उपस्थित रहा।

