डिंडौरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान डिंडौरी की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में मंत्री बागरी ने कहा कि थाना प्रभारी नगपुरे ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। उनके इस योगदान से न केवल पुलिस विभाग की छवि सुदृढ़ हुई है, बल्कि आमजन का भरोसा भी बढ़ा है। सम्मान ग्रहण करते हुए थाना प्रभारी नगपुरे ने इसे अपनी टीम और जिलेवासियों के सहयोग का परिणाम बताया और भविष्य में भी सेवा व सुरक्षा के दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

