साईडलुक, जबलपुर। इवेंजा क्लब के बैनर तले एक प्रभावशाली IT वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी व्यवसाय को डिजिटल प्लेटफार्म और सोशल मीडिया से जोड़कर उसे नया आयाम देना था। इस कार्यशाला में जबलपुर जिले के जाने-माने फोटोग्राफिक प्रोफेशनल्स, स्टूडियो संचालक और डिजिटल क्रिएटर्स ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यशाला की अध्यक्षता इवेंजा क्लब के चेयरमैन श्री सत्यजीत यादव ने की और संचालन डिजिटल विशेषज्ञ श्री रामकृष्ण सनोडिया ने किया, जिन्होंने उपस्थित फोटोग्राफरों को सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग, व्यवसाय विस्तार, क्लाइंट से जुड़ाव, लीड जनरेशन, SEO और कंटेंट मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से मार्गदर्शन प्रदान किया।
श्री सनोडिया ने कहा, “आज का फोटोग्राफर सिर्फ कैमरा तक सीमित नहीं रह सकता, उसे अपने हुनर को डिजिटल दुनिया में सही तरह से प्रस्तुत करना आना चाहिए। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वेबसाइट जैसे प्लेटफॉर्म आपके टैलेंट को लाखों लोगों तक पहुंचाने के सशक्त माध्यम हैं।”
कार्यशाला में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई:
– लोकल SEO व Google My Business का उपयोग
– Instagram और Facebook पर प्रभावशाली प्रोफाइल बनाना
– कस्टमर से जुड़ाव बढ़ाने के लिए डिजिटल कम्युनिकेशन
– फोटो/वीडियो पोर्टफोलियो को ऑनलाइन प्रदर्शित करना
– फ्री AI टूल्स व ऐप्स का व्यावसायिक प्रयोग
इवेंजा क्लब के सदस्यों ने कार्यशाला को बेहद उपयोगी और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उन्हें डिजिटल माध्यमों का महत्व समझ में आया और अब वे अपने व्यवसाय को ऑनलाइन पहचान दिलाने के लिए और अधिक गंभीरता से प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर के प्रतिष्ठित जेपी टेक्नो पार्क, रामपुर परिसर में किया गया जहाँ तकनीकी व्यवस्था और वातावरण ने वर्कशॉप को और भी प्रभावी बना दिया। उक्त कार्यक्रम में उद्धघोषक श्री देवेन्द्र पटेल रहे। कार्याक्रम में विषेश सहयोग श्री राम कृष्ण तिवारी और प्रदीप मिश्रा रामायण का रहा।
इवेंजा क्लब भविष्य में भी ऐसे ही नवाचारी और ज्ञानवर्धक आयोजनों के माध्यम से स्थानीय व्यवसायियों, कलाकारों व युवा प्रोफेशनल्स को डिजिटल युग से जोड़ने हेतु कटिबद्ध है।
उक्त कार्यक्रम में मनीष निगम, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुभाष चिन्चौलकर, महेश सोंधिया, पंकज गौतम, मनोज विश्वकर्मा, आशिफ अली देवा, योगेश झा, प्रताप नामदेव, विजय ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

